Balod news: बालोद : देव जात्रा कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, मधुमक्खियों के हमले से कई लोग लौटे, स्थिति रही शांतिपूर्ण

संक्षेप

बालोद: देव जतरा में उमड़ा जनसैलाब; मधुमक्खियों के हमले से कई लौटे, माहौल शांत बना

बालोद : देव जात्रा कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, मधुमक्खियों के हमले से कई लोग लौटे, स्थिति रही शांतिपूर्ण

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ बालोद। जिले के तुएंगोंदी में शनिवार को आदिवासी समाज के पारंपरिक देव जात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बालोद सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से 5 हजार से अधिक आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा।



कार्यक्रम के मद्देनजर प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। प्रदेशभर से करीब 3 हजार से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की कड़ी निगरानी रही।



दरअसल, 1 जून को सर्व आदिवासी समाज द्वारा बालोद कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया गया था। उस दौरान प्रदर्शनकारियों ने तीन स्तरीय बैरिकेडिंग पार कर कलेक्टर कक्ष के नजदीक तक पहुंच गए थे। समाज की ओर से पाटेश्वर धाम में कथित अतिक्रमण हटाने की मांग की गई थी।

आदिवासी समाज का आरोप है कि पाटेश्वर धाम की लगभग 12 एकड़ भूमि पर एक बाबा द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। प्रदर्शन के दौरान प्रशासन ने समाज के प्रतिनिधियों से 20 जून तक का समय मांगा था। समाज ने चेतावनी दी थी कि निर्धारित समय तक भूमि कब्जा मुक्त नहीं होने पर वे स्वयं कार्रवाई करेंगे।

इसी को देखते हुए बीते दो दिनों से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई थी। हालांकि, देव जतरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।



कार्यक्रम के दौरान समाज के लोग तुएंगोंदी से जामड़ी पाट की ओर रवाना हुए, लेकिन पहाड़ी चढ़ाई के दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले के कारण बड़ी संख्या में लोग जामड़ी पाट पहुंचने से पहले ही वापस लौट गए। इसके चलते संभावित तनाव की स्थिति नहीं बनी और पूरा आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment