Mahasamund news : महासमुंद में टेमरी नाका पर 75 लाख नकदी सहित 85 लाख की संपत्ति जब्त, सोना-चांदी व्यापार का दावा, जांच जारी।

संक्षेप

"नीले बैग में 75 लाख का खजाना! टेमरी नाका पर पुलिस का धमाका""85 लाख की मोटी डील फेल: ज्वेलर्स का बहाना, हिरासत में धनकुबेर"

Mahasamund news : महासमुंद में टेमरी नाका पर 75 लाख नकदी सहित 85 लाख की संपत्ति जब्त, सोना-चांदी व्यापार का दावा, जांच जारी।

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ महासमुन्द । टेमरी नाका पर वाहन चेकिंग के दौरान उड़ीसा के खरियार रोड से आ रही सफेद होंडा कार (ओडी 05 पीबी 2122) को रोकने पर चालक राजेंद्र महानंद (27) व सहयात्री महाप्रज्ञ जैन (47), दोनों बलांगीर निवासी, ने कांटाबांजी से रायपुर ले जा रहे 75 लाख रुपये नकदी का सोना-चांदी व्यापार का दावा किया।नीले बैग में 500-500 के 150 बंडल (प्रत्येक में 100 नोट) बरामद। धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस जारी करने पर कागजात न दिखाने पर पुलिस ने 75 लाख नकदी, 10 लाख की कार व 10 हजार का मोबाइल सहित कुल 85,10,000 रुपये की संपत्ति जब्त कर ली। 

कार में चालक राजेन्द्र महानंद (27 वर्ष, निवासी मुंडापला, थाना बेलपला, जिला बलांगीर, उड़ीसा) और उसके साथ सीट पर बैठे महाप्रज्ञ जैन (47 वर्ष, निवासी वार्ड-2, डेली मार्केट, कांटाबांजी, जिला बलांगीर, उड़ीसा) सवार थे। पूछताछ के दौरान कार की बीच वाली सीट पर रखे नीले रंग के बैग के संबंध में संदेह होने पर पुलिस ने बैग की तलाशी ली, जिसमें 500-500 रुपये के नोटों के 150 बंडल, प्रत्येक बंडल में 100 नोट, कुल 75 लाख रुपये नकद बरामद हुए। पूछने पर महाप्रज्ञ जैन ने खुद को सोना-चांदी की खरीदी–बिक्री से जुड़ा बताते हुए रकम को कांटाबांजी से रायपुर स्थित मनोहर मका एंड कंपनी और 60 ज्वेलर्स को देने के लिए ले जाना बताया, लेकिन धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस देने के बाद भी वह रकम से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।कागजात नहीं मिलने पर पुलिस ने 75 लाख रुपये नकद, करीब 10 लाख रुपये कीमत की होंडा कार और लगभग 10 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन जब्त कर लिया। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 85 लाख 10 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर रकम के स्रोत, वास्तविक उपयोग और सोना–चांदी कारोबार के दावे की सत्यता की जांच शुरू कर दी है। आगे की कार्रवाई के लिए मामला उच्च अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों को भी प्रेषित किए जाने की तैयारी है।