न्यूज रूटीन @ भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक माने जाने वाले पंडित दिन दयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि को याद करते हुए बालोद जिला के गुरूर विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अकलवारा की सरपंच श्री मति उतरा मरकाम जी ने अपनी पूरे पंचायत सदस्यों के साथ मिलकर ग्राम अकलवारा के सरकारी स्कूल और आश्रित ग्राम खोरदो के सरकारी स्कूल में पढने वाले स्कली बच्चों को न्यौता भोज करवा कर पं दिन दयाल उपाध्याय जी को श्रद्धाजंली अर्पित करने का प्रयास किया है। बता दे पंडित दीनदयाल उपाध्याय सन 1953 से लेकर 1968 तक भारतीय जनसंघ के नेता रहे। एक गंभीर दार्शनिक एवं गहन चिंतक होने के साथ-साथ वह ऐसे समर्पित संगठनकर्ता और नेता के रूप में पहचाने जाते रहे है,जिन्होंने सर्वाजनिक जीवन में व्यक्तिगत सुचिता एवं गरिमा के उच्चतम आयाम स्थापित किये है। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के समय से ही वह इसकी वैचारिक मार्गदर्शन और नैतिक प्रेरणा स्रोत रहे हैं। उनका राजनीतिक दर्शन मानव मात्र की आवश्यकताओं के अनुरूप और हमारे प्राकृतिक आवास के अनुकूल राजनीतिक कार्य प्रणाली एवं शासकीय कौशल का मार्ग प्रशस्त करने वाला एक चहुंमुखी वैकल्पिक जीवन दर्शन है। अनेकता में एकता और विभिन्न रूपी में एकता की अभिव्यक्ति भारतीय संस्कृति की सोच रही है। इस बीच अकलवारा सरपंच श्री मति उतरा मरकाम के साथ उक्त कार्यक्रम में शामिल सभी पंचगणो और ग्रामवासियो में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखने को मिली है।