न्यूज रुटीन @ बालोद। दो दिन पहले छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए आरक्षण तय हुआ जिसमें बालोद नगर पालिका के प्रत्याशी के लिए सामान्य महिला आरक्षण तय हुआ। आरक्षण तय होने शहर में महिला प्रत्याशियों के नाम की चर्चा जोड़ों पर है। कांग्रेस में मुख्य रूप से प्रियंका चोपड़ा का नाम चर्चा में है। प्रियंका चोपड़ा बालोद नगर पालिका में 10 साल तक अध्यक्ष पद पर काबिज रहने वाले विकास चोपड़ा की पत्नी है। जिसके चलते प्रियंका चोपड़ा लोगों की पहली पसंद के रूप चर्चा में है।
ज्ञात हो कि युवा चेहरा होने के साथ ही बालोद नगर पालिका क्षेत्र के विकास के लिए पुरजोर प्रयास करने वाले विकास चोपड़ा युवाओं की पहली पसंद थी। प्रदेश में भाजपा को सरकार होने के बावजूद विकास चोपड़ा ने अपने मिलनसार और साफ छवि से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव जीता और लगातार 10 साल तक शहर की सत्ता में काबिज रहे। यही वजह है कि इस बार के आरक्षण में सामान्य महिला आरक्षण होने से विकास चोपड़ा की पत्नी का नाम आगामी अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विदित हो कि विकास चोपड़ा कई कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ बेहद करीब में देखे गए है। कुछ साल पहले बालोद जिले के प्रवास पर रहे तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ उड़नखटोले में भी सफर किए थे। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है की प्रदेश कांग्रेस के दिग्गजों से विकास चोपड़ा का गहरा संबंध है। यही वजह है कि सामान्य महिला आरक्षण के बाद विकास चोपड़ा की पत्नी प्रियंका चोपड़ा का नाम कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में लोगों की पहली पसंद के रूप में उभर रही है।
इसके अलावा पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष पद्मिनी साहू और पार्षद दीप्ति विनोद शर्मा का नाम भी चर्चा में है। आपको बता दें की पद्मिनी साहू पूर्व में नगर पालिका की उपाध्यक्ष रह चुकी है जिसके चलते उन्हें बड़ी जिम्मेदारी का अनुभव है। तो वही दीप्ति विनोद शर्मा पार्षद बनने के बाद से ही लगातार संगठन में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है संगठन के हर छोटे-बड़े आयोजनों से लेकर तमाम कार्यक्रमों में दीप्ति विनोद शर्मा की सक्रियता रहती है। वार्ड में विकास को लेकर भी दीप्ति विनोद शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान है।