न्यूज रूटीन @ रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी और ईओडब्ल्यू ने निलंबित आईएएस समीर विश्नोई की करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्तियां अटैच कर लीं। महासमुंद जिले में 22 एकड़ जमीन समेत नया रायपुर का बेशकीमती प्लॉट और गायत्री नगर का मकान जब्त। इससे प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।
जांच में खुलासा हुआ कि विश्नोई और उनकी पत्नी प्रीति के नाम पर 15-20 करोड़ की संपत्तियां आय से अधिक धन से खरीदी गईं। उन्होंने 3-4 फर्मों के जरिए अवैध कमाई को छिपाकर निवेश किया। रानू साहू व सौम्या चौरसिया की संपत्तियां पहले ही अटैच हो चुकी हैं।
यह कार्रवाई प्रदेश के कोयला घोटाले से जुड़ी है, जहां ऑनलाइन सिस्टम को ऑफलाइन कर धांधली की गई। विशेष न्यायाधीश की मंजूरी के बाद संपत्तियां सीज की गईं। जांच जारी है, आगे और खुलासे संभव।