Rajnandgaon News ,: युवक की धारदार हथियार से वार कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, एक की हालत गंभीर....

संक्षेप

आपसी विवाद में 1 युवक की मौत

युवक की धारदार हथियार से वार कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, एक की हालत गंभीर....

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ डोंगरगढ़ - जिले के डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन चौक के पास आज सुबह लगभग 7:30 बजे गुरुवार लगभग 20-25 बाइक में सवार युवक डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन चौक पर इडली खाने दुकान पर पहुंचे जिसमे एक युवक का पास में खड़े युवक से वाद विवाद हो गया झगड़ा इतना ज्यादा हो गया कि एक युवक ने हत्या के घटना को अंजाम दे दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह रेलवे चौक के पास अक्षय कुमार और उसके दोस्त खड़े थे वही लगभग 20 से 25 युवक बाइक में नाश्ता करके पहुंचे और किसी बाद पर आपस में झगड़ा हो गया

जिससे एक युवक ने धारदार हथियार से अक्षय कुमार पलटवार  कर दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। और एक युवक की हालत गंभीर बताया जा रहा है युवक को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल रिफर किया गया है। पुलिस ने तत्काल करवाई करते हुए बाइक सहित एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment