Dhmatari news : करैत सांप के काटने से दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक की लहर

संक्षेप

आंगन में खेलते-खेलते मौत की गोद में गया मासूम

करैत सांप के काटने से दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक की लहर

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ धमतरी: करैत सांप के काटने से दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक की लहर धमतरी। ज़िले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दानी टोला वार्ड से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां करैत सांप के काटने से महज दो साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया है।मिली जानकारी के अनुसार, मासूम बच्चा घर के आंगन में खेल रहा था, तभी अचानक करैत सांप ने उसे डस लिया। करैत सांप बेहद ज़हरीला और रात में सक्रिय रहने वाला प्रजाति का होता है, जो अक्सर घरों के आसपास चुपचाप घुस आता है। बच्चे के ज़मीन पर बैठते ही सांप ने उसे काट लिया, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।परिजन घबराकर बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक ज़हर तेजी से शरीर में फैल चुका था। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद मासूम की जान नहीं बचाई जा सकी।इस हृदयविदारक हादसे के बाद दानी टोला वार्ड में शोक की लहर है। पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और स्थानीय लोग परिजनों को ढांढस बंधाने उनके घर पहुंच रहे हैं। बच्चे की असमय मौत से हर कोई दुखी और स्तब्ध है।
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment