Sarangarh News : सारंगढ़-बिलाईगढ़ के नए एसपी सुनील शर्मा का सख्त संदेश: जनता की सुरक्षा और विश्वास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

संक्षेप

नए एसपी बोले: जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

Sarangarh News : सारंगढ़-बिलाईगढ़ के नए एसपी सुनील शर्मा का सख्त संदेश: जनता की सुरक्षा और विश्वास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ सारंगढ़ । जिला में एक नए नेतृत्व की शुरुआत हुई है। वर्ष 2017 बैच के IPS अधिकारी सुनील शर्मा ने जिले के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में विधि वत पदभार संभाल लिया है । पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद नए पुलिस कप्तान सीधे एक्शन मोड में नजर आए और उन्होंने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना व चौकी प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ले आवश्यक दिशा - निर्देश जारी किए । समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने जिले की कानून - व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम और लंबे समय से लंबित मामलों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की साथ ही, उन्होंने जिले में सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों पर भी अधिकारियों से गंभीर चर्चा की ।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए एसपी सुनील शर्मा ने कहा जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी एकजुटता व टीम भावना के साथ काम करना होगा । जनता की सुरक्षा व पुलिस पर उनका विश्वास ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने थाना स्तर पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाने और आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित व संतोष जनक निवारण करने पर विशेष बल दिया। सुनील शर्मा ने गंभीर अपराधों के जल्द निपटारे, फरार एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ करने व अवैध शराब, सट्टा, जुआ और असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़े स्तर पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने के कड़े निर्देश जारी किए । इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडेय, एसडीओपी सारंगढ़ श्रीमती स्नेहिल साहू, एसडीओपी बिलाईगढ़ श्री विजय कुमार ठाकुर, डीएसपी मुख्यालय श्रीमती संतोषी ग्रेस और रक्षित निरीक्षक जितेंद्र कुमार चंद्रा सहित जिले के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।