Bilaspur News : न्यूड वीडियो और कॉल रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल की वारदात को अंजाम देते युवक से 5.50 लाख रु. वसूले

संक्षेप

सेक्सटॉर्शन का शिकार हुआ युवक इंष्टाग्राम में हुई थी दोस्ती

Bilaspur News : न्यूड वीडियो और कॉल रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल की वारदात को अंजाम देते युवक से 5.50 लाख रु. वसूले

विस्तृत खबरें

न्यूज रूटीन @ बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर से सेक्सटॉर्सन का मामला सामने आया है। एक युवक को इंस्टाग्राम के ज़रिये दोस्ती कर युवती ने बातचीत की और उसे सेक्सटॉर्शन का शिकार बना लिया। लड़की ने युवक को न्यूड वीडियो कॉल कर बात की युवक को उकसाया फिर युवक को न्यूड होने को कहा युवक भी न्यूड पोजिशन आ गया युवती ने वीडियो रिकॉर्डिंग कर थोड़ी देर बाद युवक को वीडियो सेंड की युवक दंग रह गया लोक लाज केस के चक्कर डर सहमे युवक ने कुछ नही कह पाया युवती ने एफ आई दर्ज  करूंगी कहते धमकी दी झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 5.50 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिये। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम बैमा निवासी रोशन पटेल (27) कृषि कार्य करता है। रोशन ने पुलिस को बताया कि इस बीच वह अक्सर अश्लील बातें करती और उसे उकसाती। एक दिन युवती ने न्यूड होकर युवक को वीडियो कॉल किया और उससे कपड़े उतारने को उकसाया और इसे रिकॉर्ड कर लिया। इस वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग को उसने युवक को भेजा इसके बाद वह उसे  वीडियो वायरल करने व झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगी। युवती ने पहले 5.50 लाख रुपये वसूल लिये लेकिन इसके बाद भी वह उसे और पैसों की डिमांड करने लगी। इतना ही नहीं कुछ और लोगों के भी इस वीडियो को लेकर रौशन को कॉल आने लगे। वह खुद को सरकारी अफसर बता कर केस की धमकी देने लगे और पैसों की मांग करने लगे।

इन सब से परेशान होकर युवक ने हिम्मत जताई और  सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज करवाई। किसान की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।जागरूकता अभियान के बाद भी फंस रही जनता:-इंटरनेट मीडिया का युग आने और ऑनलाइन बैंकिंग सिस्टम का विस्तार होने के बाद साइबर ठगों ने भी अपना जाल बिछाना शुरू कर दिया है। जिससे बचने के लिए पुलिस समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाते रहती है। बिलासपुर में आईपीएस प्रशांत अग्रवाल ने साइबर मितान अभियान चला बड़े पैमाने पर जनता को साइबर ठगी से बचनेके लिए जागरूक किया था। इस दौरान बिलासपुर पुलिस ने साइबर जागरूकता फैलाने के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज करवाया था। पुलिस के द्वारा लगातार जनजागरूकता अभियान चलाए जाने के बाद भी जनता फंस रही है।