Kanker News : कांकेर हापाटोला के जंगल में मंगलवार को हुई मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए..

संक्षेप

25 लाख रुपए के इनामी नक्सली शंकर राव समेत कई बड़े लीडर शामिल

कांकेर हापाटोला के जंगल में मंगलवार को हुई मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए..

विस्तृत खबरें

न्यूज रुटीन @ कांकेर !  कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना के कलपर में मंगलवार को बीएसएफ और डीआरजी के जवानों की नक्सली के साथ हुई मुठभेड़।
मुठभेड़ में तीन जवान घायल हुए है। जिनको उपचार के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आपको बता दे कि कांकेर जिले के हापाटोला के जंगल में मंगलवार को हुई मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए हैं। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं।
मारे गए नक्सलियों में 25 लाख रुपए के इनामी नक्सली शंकर राव समेत कई बड़े लीडर शामिल है।
इसकी पुष्टि बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने की है। इस ऑपरेशन में 3 जवान घायल हैं। हालांकि तीनों खतरे से बाहर हैं, बेहतर इलाज के लिए घायल जवानों को रायपुर लाया गया है, जहां उनकी इलाज जारी है. वहीं एके-47, 3 LMG समेत भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं।


Comment
Comment
Comment
Comment
Comment
Comment