न्यूज रुटीन @ सुकमा ! जिले के थाना चिंतलनार क्षेत्र अंतर्गत करकनगुड़ा जंगल के पहाड़ी में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में डीआरजी, सीआरपीएफ व कोबरा के जवानों ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया।
मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया।
करकनगुड़ा के जंगलों में नक्सलियों की बटालियन और जगरगुंडा एरिया कमेटी की 30-40 नक्सलियो की टीम की सूचना उपस्थित सुरक्षा बलों को मिली थी।
सूचना मिलते ही जिला बल, डीआरजी, बस्तर फाइटर और 206 वाहिनी कोबरा की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया।
इलाके में की घेराबन्दी
इलाके में हुई घेराबन्दी दौरान नक्सलियों की तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। इधर सुरक्षाबलों की टीम ने भी जवाबी हमले के साथ फायरिंग करते हुए नक्सलियों को जवाब दिया।
मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता के साथ 2 नक्सलियों को ढेर कर दिया। मुठभेड़ के बाद घटना स्थल की सर्चिंग करने पहुचे सुरक्षाबलों की टीम ने भारी मात्रा में नक्सलियों की डंप सामाग्रियों को बरामद किया है।